बताया जा रहा है कि वाराणसी जनपद के बीरा पट्टी का रहने वाला दिनेश कुमार पुत्र मेवालाल जोगियापुर में स्थित प्रसाद होटल में बीतें शुक्रवार को रुका था । आज सुबह 10 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकाला तो होटल कर्मचारियों के जब अंदर झांककर देखा गया तो उक्त व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था।
जिसके बाद होटल संचालक के उक्त घटनाक्रम की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया गया । जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज सरायपोख्ता राहुल रंजन उप निरीक्षक पारस यादव सहयोगी जवानों के साथ पहुंच गए।
प्रशासन के द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दे दिया गया है और मौत के सहीं कारणों का पता लगाने के लिए छानबीन किया जा रहा है । पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel