जौनपुर - क्षत-विक्षत अवस्था में एक महिला का शव मिलने की सनसनीखेज घटना कल मड़ियाहूं से सामने आया था जिसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए जौनपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी को महज 14 घंटे गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि रविवार सुबह 6 बजे लगभग मार्निंग वॉक पर निकले लोगों को मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज तिराहे के पास झाड़ियों में एक संदिग्ध काली पन्नी दिखा उक्त पन्नी को देखकर लोगों को संदेह हुआ तो पास जाकर देखा गया ऐसा लगा कि किसी का शव इसमें भरकर फेंका गया हैं जिसके बाद प्रशासन को सुचना दिया गया और जब मौके पर पुलिस पहुंची तो काली पन्नी खोलकर देखा गया उसमें एक महिला का क्षत-विक्षत अवस्था में था। महिला का धड़ तो लेकिन दोनों हाथ पैर गायब थें जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
घटना के प्रशासन हरकत में आया और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाला गया । और महज 14 घंटे में ही उक्त घटनाक्रम का खुलासा कर दिया गया
प्रशासन की मानें तो उक्त घटनाक्रम को लेकर स्थानीय पुलिस मृतका के पहचान में जुटी थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना से जूड़ा संदिग्ध व्यक्ति रामनगर ब्लाक की ओर आ रहा है ऐसे में पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई उक्त युवक को घेराबंदी करके रोकने का प्रयास किया गया लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उक्त युवक को पकड़ लिया
पूछताछ का विवरण
आरोपी युवक की पहचान गुजरात के भावनगर निवासी हेमल खेखरिया उर्फ दिलीप पुत्र भूपेंद्र खेखरिया के रुप में हुई जो वर्तमान में जनपद मड़ियाहूं में स्थित टीचर्स कालोनी में रहता है उक्त घटनाक्रम को लेकर जब प्रशासन ने पूछताछ किया तो उसके द्वारा बताया गया कि बीते चार जुलाई को रेशमा उर्फ सना को बाबतपुर से अपने किराए के रुम पर लाया था दोनों के बीच मोबाइल चैट देखने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद सोते समय हेमल ने चाकू से सना का ह*त्या कर दिया और शव को ठिकाने लगाने के प्रयास में लग गया।
अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि शव ठिकाने लगाने के लिए पहले बाजार से काली पन्नी खरीदकर लाया उसके बाद गंडासे से महिला के शव को तीन भागों में बांट दिया और धड़ को मड़ियाहूं के रानीगंज के पास झाड़ियों में हाथ पैर को रामनगर ब्लाक मोड़ के पास फेंक दिया जैसे ही उसे शव की बरामदगी का भनक लगा वह अन्य अंगों को भी ठिकाने लगाने के फिराक में था लेकिन उसके पहले ही पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया गया।
युवक के पास से क्या मिला
इस भयावह घटना को अंजाम देने वाले हेमल खेखरिया के पास से प्रशासन को एक पिस्टल एक कारतूस दो खोखा कारतूस के साथ साथ घटना में प्रयुक्त चाकू, गंडासा और महिला का शेष बचा हुआ पैर का अंग भी बरामद हुआ हैं
आरोपी के खिलाफ थाना स्थानीय पर .मु0अ0सं0 266/2026: धारा 103(1) / 238 बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट (हत्या व साक्ष्य मिटाने के संबंध में) और मु0अ0सं0 267/2026: धारा 109(1) / 352 / 351(2) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट (पुलिस पर फायरिंग व अवैध असलहा रखने के संबंध में) मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई किया जा रहा हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel