जौनपुर - जमीनी विवाद को लेकर खुटहन थाना क्षेत्र से एक अजीब मामला सामने आया है आपको बता दें कि उक्त थाना क्षेत्र के दरना गांव निवासी बनारसीलाल पुत्र मुन्नर राम का एक किता जमीन अराजी नम्बर 465 रकबा 0.0570 हे० उक्त मौजे में स्थित है जिस जमीन पर पहले से पुराना मकन बना हुआ था। लेकिन वह मकान पुराना होने के कारण रहने लायक नहीं है इसलिए बनारसीलाल के द्वारा पुराना मकान तोड़कर नया मकान बनवाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन तत्कालीन खुटहन SHO के द्वारा किसी व्यक्ति के माध्यम से उक्त जमीन का विक्रय करने का दबाव बनाया जा रहा हैं।
उक्त जमीन को लेकर पीड़ित के द्वारा राजस्व अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया तो राजस्व टीम द्वारा नाप-जोख करके स्थिति साफ कर दी गयी कि उक्त जमीन प्रार्थी के नाम से है खतौनी में नाम भी दर्ज है अन्य किसी भी अगल बगल के नम्बर से प्रभावित नही है प्रार्थी अपने हद पर रहकर मकान निर्माण करवा रहा है प्रार्थी अपने नम्बर पर पहले से ही पुराने कच्चे मकान में रह रहा था और राजस्व अधिकारियों द्वारा यह भी टिप्पणी करते हुए विपक्षी एस०एच०ओ० दिनेश कुमार सिंह को निर्देशित किया गया कि प्रार्थी द्वारा किए जा रहे भवन निर्माण में किसी तरह का कोई अवरोध न उत्पन्न करें मौके पर शांति व्यवस्था बनाये रखें।
लेकिन इतना सब कुछ होने के बावजूद भी उक्त जमीन पर मकान नहीं बनने दिया जा रहा हैं। बीतें 14 जून को जब पीड़ित के द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया गया तो पीड़ित के दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया और बदसलूकियां करते हुए चालान कर दिया गया उसके बाद जब पीड़ित के द्वारा हिम्मत जुटाकर 22 जून को फिर निर्माण कार्य शुरू कराया गया तो फिर स्थानीय पुलिस पहुंचकर काम को रूकवा दिया साथ ही पीड़ित के साथ अभद्रता किया गया



0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel