जौनपुर - मनबढ़ युवकों द्वारा ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि मछलीशहर थाना क्षेत्र के खरियामऊ गांव में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा दर्जन से अधिक मनबढ़ युवकों ने ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला कर दिया। उक्त घटना ऐसे समय में हुई जब ग्राम प्रधान पंचायत में सरकारी अन्नपूर्णा भवन के निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान रमेश कनौजिया पुत्र मुन्नू राम कनौजिया मंगलवार शाम करीब 5 बजे निर्माण स्थल पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के कुछ मनबढ़ युवक वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। प्रधान द्वारा विरोध करने पर युवक उग्र हो गए और लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
इस घटना में ग्राम प्रधान रमेश कन्नोजिया गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद एक युवक ने शोर मचाया जिसके बाद ग्रामीण जुटने लगे। भीड़ इकट्ठा होते देख हमलावर मौके से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों से घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल प्रधान को आनन-फानन में मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया
उक्त घटनाक्रम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel