मड़ियाहूं - ज्वैलरी शॉप में लगी आग, घंटों की जद्दोजहद के बाद पाया गया काबू

जौनपुर - संदिग्ध परिस्थितियों में मड़ियाहूं के गोला बाजार में स्थित आरती ज्वैलर्स में आग लगने की सनसनीखेज घटना सामने आया है आपको बता दें कि ज़िले के मड़ियाहूं में स्थित आरती ज्वैलर्स के उपर बने आवासीय मकान में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे पूरे कमरे आग फैल गया।‌

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आग एसी में ब्लास्ट होने के बाद कमरे में बिस्तर फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान तक पहुंच गया बताया जाता है कि आग इतना विकराल हो गया था खिड़की से बहुत ही तेजी लपटें निकल रही थीं।

परिवार के लोगों को पड़ोसियों की सहायता से समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था जिससे कि कोई जनहानि नहीं हुई। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त घटनाक्रम की सूचना फायर ब्रिगेड को दे दिया गया था लेकिन घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियां काफी देर तक वहां नहीं पहुंचा ऐसे स्थानीय लोग अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास में लगे रहे चूंकि आग विकराल हो गया था और लपटें उठ रहीं थी जिसके कारण कोई भी व्यक्ति करीब तक जाने का जहमत नहीं उठा सकते थें। 

कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। आग से हुए नुकसान का सही आकलन आग बुझने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।अब जाकर आग पर काबू पाया

फिलहाल प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण एसी में विस्फोट बताया जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ