जौनपुर - समोसा उधार न देने के कारण महिला दुकानदार पर खौलता तेल गिराने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि बरसठी थाना क्षेत्र के सुख लालगंज बाजार में बीतें मंगलवार को एक महिला दुकानदार पर समोसा न उधार देने पर खौलता तेल गिरा दिया
बताया जा रहा है कि उक्त बाजार निवासी पूनम नास्ता पानी का दुकान चलातीं हैं। बीते मंगलवार को लगभग 2 बजे उनके दुकान पर एक युवक आया और दुकानदार पूनम से उधार समोसा मांगने लगा और जब महिला ने समोसा देने से इंकार कर दिया तो उक्त युवक ने बहस करने लगा ।
जिसके बाद गुस्से में युवक ने महिला पर खौलता तेल गिरा दिया जिससे उक्त महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । घटना के बाद घायल महिला को इलाज़ के लिए अस्पताल लाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है और पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel