जौनपुर - तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ युवक

जौनपुर - बीतीं रात शहर के मोहम्मद हसन कालेज के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है आपको बता दें कि मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज रोड पर स्थित तंदूरी दरबार के पास शुक्रवार को रात लगभग 10 बजे ट्रक ने रास्ते से गुजर रहे युवक को कुचल दिया, उक्त घटनाक्रम में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे घटनास्थल पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। 

बताया जा रहा है कि फिरोशेपुर मोहल्ला निवासी युसुफ पुत्र याकूब अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था और जब मोहम्मद हसन मार्ग पर पानी टंकी चौराहे पर पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और तत्काल घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया जिसके बाद परिजनों के द्वारा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 



स्थानीय लोगों की मानें तो हादसे के बाद जब लोगों ने ट्रक चालक को रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवर अंदर से लोहे का राड निकालकर स्थानीय लोगों पर हमलावर हो गया और धमकाने लगा जिससे मौके पर स्थिति गंभीर बन गई 

उक्त घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर कोतवाली पुलिस पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है, परिजनों के तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ