जौनपुर - एक चार वर्षीय मासूम बच्ची का खून से लथपथ शव मिलने का सनसनीखेज घटना सामने आई है आपको बता दें कि जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में 4 वर्षीय मासूम बच्ची का खून से लथपथ शव झाड़ियों में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
बताया जा रहा है कि उक्त बच्ची अपनी मां के साथ रिश्तेदारी में निमंत्रण में आईं थीं और कुछ देर बाद बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई जिसके बाद परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला ।
ऐसे में अब उसी गांव के पास झाड़ियों में उसका शव मिलने बात सामने आई है। जिसको लेकर दुष्कर्म का आशंका जताया जा रहा हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। प्रशासन के द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel