जौनपुर - खड़ी ट्रक में मिला ड्राइवर का शव , जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

जौनपुर - लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर खड़ी एक ट्रक में संदिग्ध परिस्थितियों में चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई घटनाक्रम को लेकर तरह तरह की चर्चाएं होने लगी ।



आपको बता दें कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शिवापार में रविवार दोपहर लगभग 2 बजे एक ट्रक खड़ी थी उस ट्रक के अंदर ड्राइवर सीट पर बैठा व्यक्ति औंधे मुंह स्टेयरिंग पर गिरा पड़ा हुआ था ऐसे में व्यक्ति द्वारा कोई हरकत न होने पर कुछ लोगों को संदिग्ध स्थिति लगी और सुचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दिया गया देखते ही देखते काफी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए 

मौके पर पहुंची पुलिस ने डायल 108 के माध्यम से एंबुलेंस बुलाया और ट्रक चालक को जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

उक्त व्यक्ति की तलाशी के दौरान उसके पास से न तो मोबाइल मिला न ही नगदी पैसा ऐसे में अब कहीं न कहीं बड़ा सवाल है ड्राइवर के पास नहीं था ऐसा कैसे हो सकता है। 

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक नंबर के माध्यम से पता किया तो पता चला कि उक्त ट्रक चालक व्यक्ति का नाम सरदार इकबाल सिंह हैं जो मूलतः हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला है व्यक्ति की पहचान होने पर घटना की सूचना परिजनों को दे दिया गया है।

लेकिन यहां एक सोचनीय विषय यह है कि हरियाणा से ट्रक लेकर व्यक्ति के पास न तो मोबाइल न ही जेब में पैसा ऐसा कैसे हो सकता है। क्या इतनी लंबी यात्रा पर ट्रक लेकर निकल सकता है यह एक बड़ा सवाल भी हैं और कहीं न कहीं कुछ अन्य घटनाओं की ओर भी इशारा कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ