जौनपुर - कल एक चार वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत की सनसनीखेज घटना सामने आया था जिस मामले का संज्ञान लेते हुए जौनपुर पुलिस ने घटना के 5-6 घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
बताया जा रहा है कि जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में चार वर्षीय बच्ची अपने मां के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में गई थी और 28 तारीख को लगभग 10 बजे रात में बच्ची गायब हो गई रातभर परिजनों के द्वारा खोजबीन किया गया लेकिन उक्त बच्ची का कोई पता नहीं चला जिसके कल यानी कि 29 तारीख को प्रशासन को सुचना दिया गया प्रशासन के द्वारा भी जांच पड़ताल शुरू किया गया तो उसी गांव के एक झाड़ी में बच्ची का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई
घटना के बाद मौके पर काफ़ी संख्या में स्थानीय प्रशासन के लोग भी पहुंचे और मामले का जांच पड़ताल शुरू किया गया तत्पश्चात उसी गांव निवासी साहबलाल निषाद पुत्र भोलानाथ निषाद को गिरफ्तार कर लिया है
प्रशासन की मानें तो मृतक बच्ची के परिजनों के द्वारा नामजद तहरीर दिया गया था जिसपर कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है गांव वालों से पूछताछ में पता चला कि साहबलाल निषाद बहुत ही दुष्ट और मानसिक विकृत प्रवृत्ति का आदमी है साथ ही नशें का भी आदि हैं उसके इन्हीं हरकतों से परेशान होकर उसकी पत्नी गुजरात में रहकर जीवन यापन करतीं हैं।
प्रशासन का कहना है कि उक्त युवक से पूछताछ के बाद उसने अपना जूर्म कबूल कर लिया है । जिसे अब गिरफ्तार करके वैज्ञानिक कार्रवाई किया जा रहा हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel