जौनपुर - सड़क हादसे में ग‌ई युवक की जान, 13 म‌ई को होनी थीं शादी

जौनपुर - सड़क दुघर्टना में खुद की शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन के पास एक बाइक सवार टेलर के चपेट में आ गया जिससे कि बाइक सवार की जान चली गई 
 

बताया जा रहा है अरविंद निषाद 29 वर्ष पुत्र तहसीलदार निवासी चेती शंकरगंज थाना सुजानगंज की आगामी 13 म‌ई को शादी होनी थीं। उक्त युवक अपनी बुआ के घर पिंडरा में शादी का कार्ड देने गया था। और वापसी में जब वह कल 5 बजे के लगभग जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव के समीप पहुंचा तो एक टेलर की चपेट आ गया और इस दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई। उक्त युवक के साथ  पीछे बैठे मुनीर निषाद को हल्की चोट आई हैं।

जिस घर में कुछ दिनों बाद शहनाई बजनी थी उस घर से अब अर्थी उठेंगी उक्त घटनाक्रम की सूचना मिलते ही
परिजनों में कोहराम मच गया 
घटनाक्रम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं और घटना के टेलर चालक गाड़ी सहित फरार हो गया हैं ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ