जौनपुर - झटका मशीन बना जानलेवा, करंट लगने से ग‌ई युवक की जान

जौनपुर - खेत में लगे झटका मशीन की चपेट में आने से एक युवक की मौ*त का ह्रदय विदारक घटना जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा गांव से सामने आया है।


आपको बता दें कि उक्त घटना में स्थानीय निवासी फेर‌ई गौतम की जान जान चली गई जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और जब तक खेत मालिकों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया जाता तब तक शव उठाने से इन्कार कर दिया हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि परियावा गांव निवासी साहबलाल गौतम पुत्र फेरई राम गौतम सुबह शौच के लिए पोखरे की तरफ जा रहें थे। उसी रास्ते में स्थानीय गांव निवासी जितेंद्र यादव के अपने खेत में बाजरा बोया गया है जिसे जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर बिजली का तार लगाकर करंट प्रवाहित कर दिया गया हैं । और यह करंट प्रवाहित तार टूटकर खेत से सटे बगीचे तक पहुंच गया था । इसी तार की चपेट में आने से साहब लाल की जान चली गई 

उक्त घटनाक्रम को देखते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो काफी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। और घटना की जानकारी पुलिस को दिया गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने खेत मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे और शव को उठाने नहीं दिया 

काफी देर तक चली जद्दोजहद के बाद प्रशासन ने आरोपी खेत मालिक जितेन्द्र यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया उसके बाद विवाद शत हुआ और प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ