जौनपुर - शादी समारोह के दौरान बाराती और घराती पक्ष में हुई मारपीट में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है आपको बता दें कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव में बरातियों और घरातियों के बीच जमकर मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि बीती रात आरा गांव में जौनपुर के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव से बारात आई थी। जयमाला कार्यक्रम होने के बाद किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और यह विवाद देखते ही देखते हिंसात्मक हो गया, इसी बारात में शामिल होने आए उक्त गांव निवासी सौरभ राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अवस्था में सौरभ राजभर को आनन फानन में परिजनों द्वारा निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया जहां पर उसका इलाज के दौरान उसकी जान चली गई।
उक्त युवक की मौत के बाद परिजनों ने गौराबादशाहपुर थाने में तहरीर दे दी है। प्रशासन के द्वारा मृतक युवक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रशासन का कहना है कि पुलिस ने मामले में मृतक के भाई गौरव राजभर द्वारा तहरीर दी गई है जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरा गांव निवासी आकाश राजभर, शनि राजभर, चन्दन राजभर और शिव राजभर को दुधौरा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel