जौनपुर - अनियंत्रित चार पहिया गाड़ी पलटने से एक महिला की मौत का घटना सामने आई है आपको बता दें कि जौनपुर सिकरारा थाना क्षेत्र के बथुआर में बीते बुधवार शाम को एक अर्टिगा चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया उक्त घटनाक्रम में संगीता पत्नी जिलाजीत की जान चली गई ।
बताया जा रहा है कि मड़ियाहूं थाना क्षेत्र जगदीशपुर निवासी जिला जीत अपने परिवार के साथ सिकरारा के डीहजीरी गांव एक रिश्तेदार को देखने आएं थें। क्योंकि उक्त गांव निवासी उनके रिश्तेदार का पैर टूट गया था।
और जब वह शाम को घर के लिए निकले तो लगभग 5:30 बजे जब वह सिकरारा के बथुआर पहुंचे तो उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड गिरे मिट्टी पर चढ़ गई और उसके बाद नीचे पलट गई जिससे गाड़ी में सवार संगीता पत्नी जिलाजीत की मौके पर ही जान चली गई और कार चालक जिला जीत को मामूली चोट आई इसके साथ ही साथ रेखा, ललित,जयराम,लाडो को हल्की चोटें आई हैं ।
उक्त घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel