जौनपुर - एक महिला का काली पन्नी में क्षत विक्षत स्थिति में शव मिलने का सनसनीखेज घटना मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के रानीपुर तिराहे से सामने आया हैं आपको बता दें कि रानीपुर तिराहे से दक्षिण की ओर हाइवे पर एक अज्ञात महिला का काली पन्नी में शव मिला जिसकी हालत क्षत विक्षत थीं
स्थानीय लोगों से मिलीं जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि सुबह लगभग 6 बजे टहलने के लिए निकले कुछ लोगों का ध्यान काली पन्नी पर गया तो संदेह हुआ जिसके बाद थोड़ा पास जाकर देखा गया किसी व्यक्ति की शव होने की आशंका हुआ तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दिया गया।
सूचना देने के लगभग डेढ़ घंटे बाद उक्त स्थल पर पुलिस पहुंची और पन्नी खोलकर देखा तो एक महिला का क्षत विक्षत स्थिति में शव था। उक्त शव के दोनों हाथ और पैर गायब थें। उसी पन्नी के पास एक काला लोवर और प्रिंटेड समीज भी पाया गया जिसे प्रशासन ने जांच पड़ताल के लिए कब्जे में ले लिया हैं।
प्रशासन के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया गया है हालांकि अभी तक शव के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली हैं।
उक्त घटनाक्रम को लेकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और करके यहां झाड़ियों में शव को पन्नी में भरकर फेंका गया होगा। प्रशासन के द्वारा उस क्षेत्र में लगे अगल बगल सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले जा रहें हैं। जिससे की घटना को अंजाम देने वाले की पहचान हो सकें।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel