"आजाद बिंद हत्याकांड: धरने के 8वें दिन गांधी और अंबेडकर की तस्वीरों के साथ बैठीं सौम्या बिंद, क्षेत्र में चर्चा तेज। आखिर क्या है इसका संदेश?"
जौनपुर - दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बीतें 18 जून से परिवार के लोग धरने पर बैठे हैं। और इस धरना प्रदर्शन में आठवें दिन कुछ नया नया देखने को मिला जिससे चर्चाएं और तेज हो गई
धरना प्रदर्शन में बैठीं आजाद बिंद की बहन सौम्या बिंद के हाथों में अब महात्मा गांधी और भीमराव अम्बेडकर की तस्वीरें दिखाई दीं ऐसे में अब एक सवाल हैं कि क्या धरना प्रदर्शन महापुरुषों से प्रेरित हैं या फ़िर कहानी कुछ और हैं।
एक तरफ जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य अहिंसा के जरिए लोगों को आजादी का रास्ता दिखाया और अंबेडकर जी ने शोषित वंचित लोगों के लिए समानता का अधिकार दिया । लेकिन जब अब इस आन्दोलन में इन महापुरुषों की तस्वीरें देखी जा रही है तो लोगों की अपेक्षाएं भी है कि आन्दोलन में इन महापुरुषों का विचार और आदर्श भी दिखें
हालांकि अब यह फैसला जनता को करना है कि मृतक आजाद बिंद के लिए लड़ी जा रही यह लड़ाई किस ओर चल रहीं हैं धरना प्रदर्शन गांधी और अंबेडकर की विचारधारा से प्रेरित एक आंदोलन हैं या उनकी तस्वीर से राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास
हालांकि इस धरना प्रदर्शन के आठ दिन बीतने के बाद भी आजाद बिंद हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई होती हुई नजर नहीं आ रही हैं । और आपको बता दें कि इसी हत्याकांड से जुड़े एक मुख्य आरोपी को हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक भी लग चुका है बाकी के आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel