जौनपुर: पत्नी ने साथ चलने से किया इंकार, युवक ने खुद को चाकू मारकर किया लहूलुहान

जौनपुर - पत्नी की विदाई करवाने ग‌ए युवक द्वारा खुद पर धारदार हथियार से हमला करके खुद को घायल करने की घटना सामने आई है। जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई 

आपको बता दें कि जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेनीपुर निवासी अनिल कुमार कल शाम 5 बजे के आसपास मछलीशहर क्षेत्र के चक इंग्लिशिया गांव अपने ससुराल पत्नी को लेने गया था ‌। लेकिन वहां पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया और पत्नी ने उक्त युवक के साथ आने से इन्कार कर दिया 



ऐसे में अनिल कुमार ने नशें की हालात में खौफनाक कदम उठा लिया और सरेराह अपने उपर ही चाकू से ताबड़तोड़ क‌ई बार वार कर करके खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया । उक्त घटनाक्रम के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई और मौके पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए।
मौके पर जुटी भीड़ ने आनन-फानन में युवक को मछलीशहर में स्थित स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर ले गये जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया
 
उक्त घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ