जौनपुर - सड़क हादसे में ग‌ई युवक की जान, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

जौनपुर - सड़क हादसे में में एक युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि मछलीशहर के मतरी बाजार में एक चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार की जान चली गईं 

बताया जा रहा है कि सरसीज पांडेय अपने पिता को बाइक पर बैठाकर मछलीशहर जा रहें थें जब वह मतरी बाजार पहुंचे तो एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनके बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया
 
बुझ गया घर का इकलौता चिराग
 
उक्त हादसे में सरसीज पांडेय और उनके पिता दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल लाया गया तो डाक्टरों ने सरसीज पांडेय को मृत घोषित कर दिया। और पिता को उपचार के बाद घर भेज दिया गया 

आपको बता दें कि हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया । दर्दनाक हादसे में बेटे के असमय मृत्यु से परिजनों में मातम पसरा हुआ है पूरे गांव में उक्त घटना को लेकर चर्चा हैं ।

प्रशासन के द्वारा मामले की जांच शुरू कर दिया गया है और फरार वाहन की तलाशी की जा रही हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ