जौनपुर - रोडवेज बस और बाइक के टक्कर से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि शाहगंज के आजमगढ़ रोड़ पर बैंक आफ बड़ौदा के पास बीते मंगलवार को दोपहर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें बाइक सवार की जान चली गई ।
बताया जा रहा है कि दोपहर लगभग दो बजे बाइक सवार युवक कहीं जा रहे थे तभी पीछे तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिसके बाद बाइक सवार युवक बस के पिछले चक्के के नीचे आ गया और उसकी जान चली गई।
उक्त घटनाक्रम को देखते ही घटनास्थल पर काफी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और अफरा तफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दिया गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त घटनाक्रम में मृतक की पहचान विवेकानंद सिंह निवासी सिरजहापुर थाना पवई आजमगढ़ के रुप में हुई ।
स्थानीय प्रशासन ने उक्त हादसे में शामिल रोडवेज बस को कब्जे में लेकर ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया हैं। इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।
प्रशासन ने क्या कहा
घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह की मानें तो घटना को लेकर जांच चल रही है और परिजनों के तहरीर के आधार पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई किया जाएगा
तेज रफ्तार बन रहा घातक
लगातार ज़िले में हो रहे सड़क हादसे कहीं न कहीं सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहें हैं आएं दिन कोई न कोई बड़ी सड़क दुघर्टना ज़िले में हो रही है लेकिन फिर भी यातायात व्यवस्था सही नहीं किया जा रहा है भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी वाहनों का प्रवेश भी इन घटनाओं का बड़ा कारण बन रहा है उसके साथ ही गाड़ियों का तेज रफ्तार भी घातक साबित हो रहा है

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel