जौनपुर - अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चलाएं जा रहें अभियान के तहत जलालपुर और केराकत थाना पुलिस के द्वारा बीतीं रात मुठभेड़ में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। उक्त मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
प्रशासन की मानें तो केराकत थाना क्षेत्र के टेकुरीडीह के पास वाहन चेकिंग चल रहा था और इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवक आ रहे थें लेकिन पुलिस को देखते ही भागने लगे।
जिसके बाद जलालपुर पुलिस ने भी घेराबंदी किया ऐसे में दोनों ओर से पांचों बाइक सवार घिर गए तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई और इस मुठभेड़ में एक आरोपी सोनल वर्मा के पैर में चोट लग गई जबकि चार आरोपी को पकड़ लिया गया।
उक्त मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनल वर्मा, अवनीश गुप्ता, रंजीत कुमार, राजेश्वर पांडेय और बॉबी कुमार के रुप में हुई जिसमें से दो युवक बॉबी और रंजीत पंजाब प्रदेश के जालंधर के निवासी हैं।
प्रशासन ने आरोपियों के कब्जे से 8 तमंचा,1 देसी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस और दो मोटरसाइकिलों बरामद किया हैं।
घायल सोनल वर्मा को उपचार के लिए त्रिलोचन के पास रेहटी स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र भेजा गया उक्त अभियुक्त के खिलाफ पहले से लूट और गैंगस्टर संबंधी कई मामले दर्ज हैं। पकड़े अन्य आरोपियों की भी अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा हैं।
0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel