जौनपुर - अपनी ही जमीन पर दिवार उठा रहें लोगों पर दबंगों द्वारा हमला करने का सनसनीखेज घटना सामने आई है आपको बता दें कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियांवा गांव में गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे सुभाष यादव पर कथित रूप से दबंगों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सुभाष यादव के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सुभाष यादव अपने रजिस्ट्रीशुदा जमीन पर बाउंड्री वॉल उठवा रहें थें जिसपर उनके पड़ोसी ने विरोध किया और मारपीट पर अमादा हो गए और बाउंड्री वॉल उठवा रहें सुभाष यादव पर हमला कर दिया साथ ही पूर्व में निर्मित बाउंड्री वॉल को भी गिरा दिया गया।
ऐसे में घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। थाना लाइन बाजार पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel