आजाद बिंद हत्याकांड: दो महीने बाद भी गिरफ्तारी अधूरी, आश्वासन पर खत्म हुआ धरना

जौनपुर - दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन बीती रात मंगलवार को समाप्त कर दिया गया। आपको बता दें आजाद बिंद की बहन सौम्या बिंद के द्वारा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई के लिए एक ज्ञापन सौंपा गया और इस विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।



बताया जा रहा है कि उक्त प्रकरण को लेकर प्रशासन की ओर से आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

आपको बता दें कि यह धरना प्रदर्शन बीते 18 जून से चल रहा था जिसे कल समाप्त कर दिया गया मृतक आजाद बिंद की बहन सौम्या बिंद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अपने परिजनों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी थी। हालांकि उक्त घटनाक्रम के बीते लगभग दो महीने हो गए लेकिन अभी भी प्रशासन के हाथ खाली हैं जो कहीं न कहीं बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है 

ऐसे में अब प्रशासन क्या कदम उठाए जाते हैं यह देखना दिलचस्प होगा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ