जौनपुर - करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश, शातिर ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर - लोगों को गुमराह करके करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले एक शातिर अपराधी को जौनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। 



बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी बजाज कंपनी में लोन, इन्वेस्टमेंट, टूर एंड ट्रैवल्स तथा इंश्योरेंस पैकेज दिलाने का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करता था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत साइबर क्राइम सेल ने बरसठी थाना क्षेत्र के पपरावन निवासी शुभम सिंह को गिरफ्तार किया। 

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी शुभम् सिंह के कब्जे से 3 एंड्रॉइड मोबाइल, 3 कीपैड मोबाइल, 4 सिम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड, 15 एटीएम कार्ड, 9 बैंक पासबुक, 7 चेकबुक तथा साइबर ठगी से प्राप्त 1.45 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस की मानें तो आरोपी फर्जी वेबसाइट और व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को लोन दिलाने और निवेश का झांसा का देकर प्रोसेसिंग चार्ज, सत्यापन चार्ज और अन्य तरीके का काम बताकर पैसे की वसूली करता था और इस पैसे को अलग अलग बैंक खातों में मंगवाकर तुरंत निकाल लिया जाता था। साइबर पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र सहित अलग अलग राज्यों में भी साईबर पोर्टल पर 20 सी अधीक मामले दर्ज हैं। और अब तक इस गिरोह ने ढाई करोड़ रुपये की साइबर ठगी कर चुका है।


ऐसे में अब पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ