जौनपुर - मामूली कहासुनी की विवाद में गौशाला के मजदूर की विभत्स तरीके से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि जलालपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर गोशाला के मजदूर की गौशाला के पास शनिवार की रात को हत्या कर दी गयी। इस विभत्स घटना को लोहे के रॉड से बेरहमी से सिर पर वार करके अंजाम दिया गया।
बताया जा रहा है कि चक बहादुर उर्फ भुवर सरोज पुत्र राम करन निवासी निगोह थाना बरसठी कुछ समय पहले से जलालपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर में स्थित गौशाला में मजदूरी करता था।
इसी गांव के एक व्यक्ति के घर पर बकरी पालने व चराने की मजदूरी करने वाले शनि उर्फ अभिषेक कुमार 23 वर्ष निवासी लखौवां उदपुर थाना बक्सा के साथ उसका किसी बात को लेकर से झगड़ा व गाली गलौज हुआ था।
और आज रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में भुवर सरोज उर्फ चकबहादुर सरोज की लाश गौशाला के गेट के पास सिर व मुह कूची हुईं अवस्था में मिली।उसका मुह लोहे के रॉड से कूचा हुआ था। घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी।
सूचना पाकर थानाध्यक्ष जलालपुर प्रशांत सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।उन्होंने आरोपी शनि उर्फ अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
घटना के सम्बंध में थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि दोनो के बीच शनिवार की रात को झगड़ा व गाली गलौज हुआ था। उसके बाद शनि ने रात को रॉड से भुवर सरोज के सिर व मुह पर हमला करके हत्या कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel