अयोध्या - राम मंदिर दान चोरी मामले बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हम बोलेंगे तो हमें भी निपटा देंगे

अयोध्या - श्री राम मंदिर दान चोरी मामले में बागेश्वर सरकार यानि कि पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि जो भगवान को नहीं छोड़ रहे हैं, क्या वो हमें छोड़ देंगे किसी भी बड़ी घटना में अक्सर बड़े लोग निकल जाते हैं और छोटे लोगों को फंसा दिया जाता हैं। 



पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि इस विवाद को लेकर लगातार उनसे पूछा जा रहा है कि हम मौन क्यों हैं तमाम मिडिया के लोग चला रहे हैं कि बागेश्वर बाबा चुप हैं कुछ बोल क्यों नहीं रहे हैं। ऐसे में अब हम क्या ही बोलें जिन्होंने भगवान को नहीं छोड़ा वो हमें क्या खाक छोड़ेंगे 




तमाम लोग यह भी बोल रहे हैं कि हमने पर्ची खोलकर नाम क्यों नहीं बताया, अगर हम पर्ची खोल देंगे तो वो हमें ही निपटा देंगे। आज नहीं तो कल हमारा काम खत्म कर देंगे। इसलिए चुप रहने में ही फायदा है। आपको बता दें कि राम मंदिर दान चोरी करने वालों को पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महादंड देने की बात कही थी उनके द्वारा कहा गया था कि भगवान के मंदिर में ऐसा काम करने वालों को महादंड मिलेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ