जौनपुर - एक युवक द्वारा दूल्हे की हत्या का योजना बनाने का सनसनीखेज खुलासा जौनपुर पुलिस ने किया हैं। आपको बता दें कि खुटहन थाना क्षेत्र के शेखपुर सुतौली गांव निवासी राजन यादव को एक दुल्हे की हत्या का योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया हैं
बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष की ओर से बीतें 11 जून को स्थानीय थाना पर शिकायत दर्ज कराया गया था कि उनकी बेटी की शादी होने वाली है और किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नंबर 91185579770 और 9120998094 से दुल्हे के नंबर पर कॉल करके उसे बारात न लाने की धमकी दिया जा रहा हैं। जिसका संज्ञान लेते हुए खुटहन थानें पर मुकदमा मु0अ0सं0- 161/2026 धारा-351(3) बीएनएस बनाम मो0नं0 9118579770 व मो0नं0 9120998094 के धारक नाम पता अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।
और शिकायत के बाद प्रशासन जांच पड़ताल के सक्रिय हो गया उक्त विवेचना से अभियुक्त राजन यादव पुत्र हरीराम यादव नि0ग्राम शेखपुर सुतौली थाना खुटहन, जनपद जौनपुर का नाम प्रकाश में आया।
ऐसे में अब जौनपुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर धमकी देने वाले युवक राजन यादव पुत्र हरीराम यादव को उसी गांव निवासी दशरथ यादव के एक बग़ीचे से गिरफ्तार कर लिया गया हैं
युवक के तलाशी में उसके पास से एक तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा एक की-पैड मोबाइल LAVA HERO SHAKTI बरामद हुआ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 161/2026 धारा 351(4) बीएनएस में धारा 7 सीएलए एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए, अभियुक्त राजन यादव उपरोक्त को हिरासत पुलिस में लिया ।
बताया जा रहा है कि उक्त युवक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था लेकिन लड़की की शादी कहीं और हो रहीं थीं जिससे वह क्षुब्ध था

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel