जौनपुर - दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड, आरोपियों को शरण देने वाले 6 लोग गिरफ्तार

जौनपुर - दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के आरोपियों को शरण देने वाले 6 लोगों को जौनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आपको बता दें कि खेतासराय थाना पुलिस ने दुल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के वांछित आरोपियों को शरण देने और पुलिस कार्रवाई के दौरान उन्हें फरार कराने में सहयोग करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 



यह सभी आरोपी खेतासराय थाना क्षेत्र के नौली गांव के रहने वाले हैं जिनके खिलाफ स्थानीय थाना पर मुकदमा 91/2026 दर्ज़ हैं। 
           
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों में मनोज कुमार राजभर, शरद उर्फ सनोज, राकेश राजभर, सुभाष राजभर, सर्वेश राजभर तथा वीरेंद्र राजभर शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि इन्हीं लोगों के द्वारा बीतें एक म‌ई को हुएं दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को संरक्षण दिया गया था। और इसके साथ ही साथ गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस बल का विरोध करते हुए आरोपियों को भगाने में मदद किया था। 

  पुलिस का कहना है कि विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन में इन सभी की संलिप्तता प्रकाश में आई, जिसके आधार पर इन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ