जौनपुर - अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारा टक्कर, हादसे में ग‌ई भाई की जान बहन गंभीर रूप से घायल

जौनपुर - सड़क दुघर्टना में स्कूटी सवार युवक की मौत का सनसनीखेज घटना सामने आई है आपको बता दें कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र में सिटी स्टेशन ओवर ब्रिज के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार भाई की मौके पर ही मौत हो गई और बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। 



बताया जा रहा है कि उक्त भाई-बहन अपने किसी काम से भदोही गए थे। और शुक्रवार रात लगभग नौ बजे वापस जौनपुर लौटते समय सिटी रेलवे ब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना तेज था कि स्कूटी चला रहें ओमप्रकाश शर्मा की मौके पर ही जान चली गई और बहन प्रीति गंभीर रूप से घायल हो ग‌ई ।

उक्त घटनाक्रम के बाद तत्काल बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दिया गया सूचना मिलते ही लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल प्रीति को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया । लेकिन यहां पर डाक्टरों ने उनके पैर में गंभीर चोट बताकर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया 

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे में शामिल वाहन की पहचान की जा सके।

मृतक की पहचान ओमप्रकाश शर्मा (48) पुत्र रामाधार शर्मा निवासी रसूलाबाद शकरमंडी, थाना कोतवाली जौनपुर के रूप में हुई है। और घायल युवती प्रीति कश्यप पत्नी रविंद्र कुमार  वर्तमान में केराकत क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। वह भी रसूलाबाद में ही रहतीं हैं। लेकिन उनका मूल निवास मछलीशहर क्षेत्र के सारनाथ गांव में बताया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ