जौनपुर - आशा कार्यकर्ता को पीटकर ले लिया था जान, पुलिस ने दो युवती समेत तीन अभियुक्तों को पकड़ा

जौनपुर - जमीनी विवाद में एक महिला की कथित हत्या का सनसनीखेज मामला कल सामने आया था। जिसपर घटना का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं।
 


आपको बता दें कि थाना महाराजगंज के सवंसा गांव निवासी चेतना सिंह अपने रजिस्ट्री शुदा जमीन पर जबरजस्ती कब्जा करने के इरादे से खेत जोत रहें ओमप्रकाश सिंह को मना करने ग‌ई थी । जिसपर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और स्थिति मारपीट तक पहुंच गया। और ओमप्रकाश सिंह अपने दो बेटियों रितू और रोमा के साथ मिलकर चेतना सिंह पर टूट पड़े।

उक्त घटना में आशा कार्यकर्ता चेतना सिंह गंभीर रूप से घायल हो ग‌ई और घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई थीं। इस घटना को लेकर मृतिका चेतना सिंह के भाई संदीप सिंह के तहरीर पर महाराजगंज पुलिस ने मु0अ0सं0-141/2026 धारा 105, 352 बी.एन.एस. दर्ज़ किया था। 

संदीप सिंह की मानें तो करीब दस वर्ष पूर्व उन्होंने उक्त जमीन ओम प्रकाश सिंह के पिता स्वर्गीय जय नारायण सिंह से पैसा देकर खरीदी थी। जमीन का बैनामा होने के साथ साथ खारिज-दाखिल भी उनकी माता सुदामा देवी के नाम पर हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद भी ओमप्रकाश सिंह के द्वारा जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसके कारण यह विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई।

प्रशासन ने उक्त आरोपियों को जौनपुर के बदलापुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई अग्रसर हैं।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- 
1. ओमप्रकाश सिंह पुत्र स्व0 जैयनारायन सिंह निवासी ग्राम सवंसा थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।
2. रितु सिंह पुत्री ओमप्रकाश सिंह निवासिनी ग्राम सवंसा थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।
3. रोमा सिंह पुत्री ओमप्रकाश सिंह निवासिनी ग्राम सवंसा थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।

पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 141/2026 धारा 105/352 बी.एन.एस. थाना महराजगंज जनपद जौनपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ