जौनपुर - नदी में नहाने गई छह युवतियों के डुबने का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा गांव में सई नदी में नहाने गई छह किशोरियों के डूबने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में दो किशोरियों की मौत हो गई और चार अन्य युवतियों को स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि उक्त थाना क्षेत्र के नहोरा गांव की छह किशोरियां गांव के समीप बह रही सई नदी में नहाने गई थीं। नहाते समय अचानक सभी गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। ऐसे में आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर तत्काल बचाव कार्य शुरू कराया। और इस हादसे स्थानीय गोताखोरों ने चार किशोरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन दो किशोरियों को नहीं बचाया जा सका।
इस दर्दनाक हादसे में गुड़िया तथा शिवांगी डूबने से मौत हो गई। और साथ में डुब रहीं आंचल, अंजलि, दीपा सुरक्षित हैं। जबकि गुंजा को कृष्णा हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं। बताया जा रहा है कि सभी लड़कियों का उम्र लगभग 17-18 वर्ष था सब साथ में रहतीं थीं।
उक्त घटना की सूचना पर जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक किशोरियों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।


0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel