जौनपुर - संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सौरभ यादव रात में सही सलामत सोया तो लेकिन सुबह उठा ही नहीं ।
बताया जा रहा है कि उक्त थाना क्षेत्र के डोमनपुर ग्राम निवासी सौरभ यादव गाजियाबाद में रहकर काम करता था बीतें एक माह पूर्व वह अपने घर डोमनपुर आया था और खेती का काम देख रहा था । बीतीं रात परिवार के अन्य लोगों के साथ खाना खाकर सही सलामत सो गया, लेकिन आज सुबह जब परिवार के लोग उसको जगाने गए तो शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। जिससे लोग घबरा गए और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए लेकर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाक्टरों ने देखते ही उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस ह्रदय विदारक घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया कि आखिर रातों रात ऐसा क्या हो गया जिससे उसकी जान चली गई।
उक्त घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel