जौनपुर - जमीनी विवाद बना जानलेवा, आशा कार्यकर्ता को पीटकर ले लिया जान

जौनपुर - ज़मीनी विवाद में आशा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है आपको बता दें कि महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव में बीतें बुधवार को जमीन के विवाद में एक आशा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।



बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी आशा कार्यकर्ता चेतना सिंह अपने भाई संदीप सिंह के साथ ओमप्रकाश सिंह को अपने बैनामाशुदा जमीन पर जबरजस्ती खेत जोतने पर मना करने के लिए ग‌ई थीं। इसी दौरान ओमप्रकाश सिंह और उनकी बेटियां रोमा और रीतू ने मिलकर चेतना सिंह के साथ मारपीट पर अमादा हो ग‌ए और उक्त मारपीट में चेतना सिंह गंभीर रूप से घायल हो ग‌ई साथ ही घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई 

संदीप सिंह की मानें तो करीब दस वर्ष पूर्व उन्होंने उक्त जमीन ओम प्रकाश सिंह के पिता स्वर्गीय जय नारायण सिंह से पैसा देकर खरीदी थी। जमीन का बैनामा होने के साथ साथ खारिज-दाखिल भी उनकी माता सुदामा देवी के नाम पर हो चुका है। लेकिन इसके बावजूद भी ओमप्रकाश सिंह के द्वारा जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसके कारण यह विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई।

उक्त घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका अपने पीछे पुत्र आयुष सिंह (वैभव) को छोड़ गई हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चंद तिवारी के द्वारा बताया गया कि उक्त घटना को लेकर पीड़ित परिवार के द्वारा तहरीर दी गई है। एक नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ