जौनपुर - दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत का ह्रदय विदारक घटना सामने आई है आपको बता दें कि केराकत थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पाल (28 वर्ष), पुत्र सियाराम पाल, निवासी मटियारी, थाना केराकत के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि उक्त युवक अपनी बहन को कोयलारी से छोड़कर घर वापस लौट रहे थे। और रात लगभग 8 बजे लठेपुर विद्यालय के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में संतोष पाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके काफ़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद तुरंत उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों को की मानें तो हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक अपनी बाइक (UP62 F 5585) मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel