जौनपुर - झटका मशीन की चपेट में आया किसान, दर्दनाक हादसे में ग‌ई जान

 जौनपुर - करंट की चपेट में आने से किसान की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के नखतपुर में रामलाल गौतम की धान की बुआई करतें समय करंट लगने से जान चली गई 

बताया जा रहा है कि उक्त महाराजगंज थाना क्षेत्र के सराय दुर्गादास (नखतपुर) निवासी रामलाल गौतम अपने खेत में धान की बुआई कर रहे थें। और इसी दौरान वह खेत में लगी एक झटका मशीन से प्रवाहित हो रही करंट की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई 

उक्त घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही स्थानीय मौके पर इकट्ठा हो गए और आवश्यक कार्रवाई शुरू किया गया इस घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया हैं। 

उक्त घटनाक्रम को लेकर ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ