जौनपुर - करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत का सनसनीखेज घटना सामने आई हैं आपको बता दें कि जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी गरहर ग्राम निवासी लव यादव पंपिंग सेट चालू करते समय करंट की चपेट में आने से जान चली गई
बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी लव यादव पुत्र भोलानाथ यादव सोमवार की सुबह लगभग 8:00 बजे अपने घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर लगे पंपिंग सेट चालू करने गए थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया और वह मूर्छित होकर वहीं गिर गए। कुछ देर बाद जब परिवार के अन्य सदस्य की नजर तो चीख-पुकार मच गया और उन्हें इलाज़ के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन यहां पर इलाज के दौरान लव यादव की मौत हो गई
उक्त घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। अचानक हुई इस दर्दनाक हादसे से परिवार के लोग स्तब्ध रह गए

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel