जौनपुर - अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में ग‌ई एक युवक की जान एक घायल

जौनपुर - सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि सिकरारा थाना क्षेत्र के बाकी बाजार में बीती रविवार की रात लगभग 10:00 बजे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया और उक्त हादसे में घायल युवक की इलाज़ के दौरान जान चली गई।



बताया जा रहा है कि उक्त तेजी बाजार कपूरपुर निवासी चन्द्रपाल गौतम पुत्र रामनाथ गौतम अपने एक बाजु अखिलेश के साथ दो पहिया वाहन से जौनपुर किसी काम के लिए आएं थें। और रात लगभग 10 बजे जब वह घर वापस जा रहें थें तो सिकरारा थाना क्षेत्र के बाकी गांव के पास एक अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए । और दर्दनाक हादसे में दोनों ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 

बताया जा रहा है कि ज़िला अस्पताल में इलाज के दौरान चन्द्रपाल गौतम की मौत हो गई और अखिलेश को परिवार के लोग एक निजी चिकित्सालय में लेकर चले गए जहां पर उसका इलाज चल रहा हैं। 
उक्त घटनाक्रम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं और विधिक कार्रवाई किया जा रहा हैं। हालांकि अभी तक जिस गाड़ी से हादसा हुआ था उसका कोई पता नहीं चला हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ