जौनपुर - चुनावी सरगर्मी हुई तेज , कांग्रेस ने तीन सीटों पर किया दावा

जौनपुर‌ - आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई हैं। और इसी क्रम में जौनपुर सदर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक नदीम जावेद ने अपनी बयानों से राजनीतिक सरगर्मी और ये कर दी हैं।



सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं आम जनता में असुरक्षा की भावना पैदा कर रही हैं तथा युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं।

इसके साथ ही साथ जिले में हुएं बहुचर्चित दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड, बक्सा थाना क्षेत्र के कोली गांव अजय सिंह हत्याकांड और केराकत के सरोज हत्याकांड पर बात करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही राम मंदिर के दानपात्र से कथित चोरी की घटना का जिक्र करते हुए शीघ्र खुलासे की आवश्यकता बताई।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उनके द्वारा बताया गया कि इंडिया गठबंधन जनता के मुद्दों के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा और इस बार प्रदेश की जनता बदलाव के पक्ष में निर्णय लेगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की संभावना मजबूत है। साथ ही उनके द्वारा ज़िले के नौ विधानसभा सीटों में से तीन सीटों पर कांग्रेस की ओर से दावा किया है जिससे अब राजनीतिक चर्चा तेज हो गई हैं। 

पत्रकार वार्ता में शहर कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ