जौनपुर - चलतीं कार में अचानक आग लगने की सनसनीखेज घटना सामने आया है आपको बता दें कि उक्त घटना मंगलवार को शाम लगभग साढ़े बजें की हैं। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मधुपुर में प्रयागराज के फूलपुर निवासी आशीष यादव किसी काम से आएं थें। वापस जाते समय कमालपुर गांव के समीप उनकी चलतीं कार में अचानक आग लग गई।
बताया जा रहा है कि आशीष यादव अपने कुछ साथियों के साथ मधुपुर से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच प्रयागराज मार्ग पर कमालपुर गांव के निकट पहुंचते ही भीषण गर्मी के कारण शॉर्ट सर्किट होने से कार के इंजन में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते-देखते पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। जब उक्त कार में आग लगीं तो उस समय कार में चार लोग सवार थें।
चारों तरफ से घिरती आग की लपटें और गाड़ी के बंद दरवाजे, यह मंजर किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने वाला था। आग की विकराल लपटें और उठता काला धुआं देख सड़क पर चल रहे राहगीर और आसपास के ग्रामीण वहां जमा तो हो गए, लेकिन लपटों की भयावहता के कारण कोई भी कार के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। तभी कुछ साहसी युवकों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर आगे बढ़कर जलती कार का दरवाजा जोर-जबरदस्ती ठोक-पीटकर खोला और अंदर फंसे चारों लोगों को एक-एक कर सकुशल बाहर निकाल लिया।
ऐसे में इन बहादुर युवकों की तत्परता और हिम्मत ने चार जिंदगियां बचा लीं। हालांकि इस दौरान एक-दो लोग आग की तेज लपटों की चपेट में आने से हल्के रूप से झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
उक्त घटनाक्रम की जानकारी होते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और आधे घंटे के मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। जब तक आग बुझाया गया तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थीं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel