जौनपुर - सोशल मीडिया पर रंगबाजी पड़ा भारी, दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर - सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर दबंग‌ई करना अब ज़िले के युवाओं को भारी पड़ता नजर आ रहा हैं जी हां आपको बता दें कि जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” अभियान के तहत थाना चन्दवक पुलिस ने सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर रंगबाजी प्रदर्शित करने और समाज में भय व अशांति का माहौल बनाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है।



पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना चन्दवक क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो और पोस्ट साझा कर दहशत फैलाने वाले व्यक्तियों की पहचान की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मो. हकीम पुत्र मो. रहमुल्ला निवासी चवरवर बरौटी तथा साहिल अहमद पुत्र समीउल्ला निवासी चन्दवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर रंगबाजी से जुड़े वीडियो प्रसारित कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में भय एवं अशांति का वातावरण उत्पन्न हो रहा था। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ