जौनपुर - आनठगी और रंगदारी करना पड़ा भारी, दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर - आनलाइन ठगी और जबरन वसूली करने वाले गैंग के दो युवकों को गिरफ्तार करके पुलिस ने एक संगठित गैंग का पर्दाफाश किया हैं।



पुलिस की मानें तो उक्त आरोपी OLX और ANIMAL APP जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भैंस, पशु और JCB मशीन बेचने के फर्जी विज्ञापन डालते थे। और जब विज्ञापन देखकर ग्राहक खरीदारी के लिए इनसे संपर्क करते थें। तो यह लोग अपने पास सामान दिखाने के लिए बुलाते थे और उन्हें  सुनसान स्थानों पर ले जाकर बंधक बना लिया जाता था। इसके बाद उनके साथ मारपीट कर नगद और ऑनलाइन माध्यम से लाखों रुपये की वसूली की जाती थी। इसी तरह से इन युवकों द्वारा प्रयागराज, मिर्जापुर सहित कई जिलों के लोगों को शिकार बनाया गया 

प्रशासनिक जांच पड़ताल में पता चला कि इन लोगों के द्वारा किसी को बंधक बनाकर तो किसी आनलाइन लाखों रुपए का ठगी किया गया हैं। ऐसे में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को घोरहा नहर पुलिया के पास छापेमारी कर दो वांछित अभियुक्तों मो. अलीम निवासी रानीमऊ, थाना खेतासराय, जौनपुर तथा जितेंद्र यादव निवासी धरौली, थाना आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

उक्त गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल और तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों ही आरोपियों पर पहले से ही ठगी, रंगदारी, गैंगस्टर, अवैध असलहा और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ