जौनपुर - सड़क दुघर्टना बना जानलेवा, दर्दनाक हादसे में ग‌ई मां की जान, बेटा घायल

जौनपुर - सड़क दुघर्टना में एक महिला की मौत और युवक के गंभीर रूप से घायल होने का सनसनीखेज घटना सामने आई है आपको बता दें कि केराकत थाना क्षेत्र के देवकली बाजार में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।



बताया जा रहा है कि देवकली बाजार में तेज रफ्तार मैजिक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया और इस ह्रदय विदारक घटना में  40 वर्षीय सीमा देवी का मौके पर ही जान चली गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया । जिस गाड़ी से यह घटना हुआ वाहन चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। 

उक्त घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

ऐसे में पुलिस ने हादसे में मृत सीमा देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फरार चालक और वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया तथा क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ