जौनपुर - ट्यूलिप अस्पताल में ग‌ई मरीज की जान , परिजनों ने किया जमकर हंगामा

जौनपुर - निजी अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत के बाद परिजनों द्वारा हंगामा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। आपको बता दें कि जौनपुर नगर क्षेत्र के न‌ईगंज में स्थित ट्यूलिप अस्पताल से यह पूरा घटनाक्रम सामने आया है। 



इसके साथ ही परिवार का आरोप हैं कि इलाज़ आयुष्मान कार्ड से हो रहा था लेकिन इसके बावजूद हमसे नगद पैसा लिया गया । उक्त घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित पक्ष को समझा-बुझाकर जाम ख़त्म करवाया गया।

पीड़ित परिवार बार बार यह आरोप लगाता नजर आया कि आयुष्मान से इलाज का पैसा लेने के बाद भी हमसे 40 हजार रुपए वसूले गए 

 हालांकि काफी जद्दोजहद के बाद परिवार के लोग मृतक का शव लेकर चलें ग‌ए लेकिन अब एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या यह बात सही है कि निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से इलाज़ करवाने पर भी ख़ुद पैसा देना पड़ता है, अगर यह सही है तो कहीं न कहीं बड़े स्तर पर निजी अस्पतालों की जांच पड़ताल की जरूरत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ