जौनपुर - योगी के योगियों से भरा शाही किला, योग दिवस पर दिखी अनुपम छटा

जौनपुर - ज़िले का शाही किला परिसर आज योग के योगियों से भरा नजर आया, आपको बता दें कि 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को ऐतिहासिक शाही किला परिसर में भव्य योग महोत्सव का आयोजन किया गया। “योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में सर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया उक्त कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के योग दिवस संदेश एवं कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी प्रतिभागियों को दिखाया गया


योग अनुभवी प्रशिक्षकों के उपस्थित में लोगों ने सामान्य योग जैसे योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, मकरासन सहित कई आसनों का अभ्यास किया, वहीं कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम स्थल पर योग के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था, जहां प्रतिभागियों ने तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से योग का संदेश प्रसारित किया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधों का वितरण भी किया गया और लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की गई।

आयोजन स्थल पर स्वास्थ्य शिविर, हेल्थ डेस्क, पेयजल और अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी विभागों, योग प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में योग के प्रति लोगों का बढ़ता रुझान सकारात्मक बदलाव का संकेत है।

इस योगाभ्यास कार्यक्रम में लगभग तीन हजार लोगों ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया, जबकि योग सप्ताह के दौरान जनपद के विभिन्न तहसीलों, विकास खंडों और ग्राम पंचायतों में लाखों लोगों ने योगाभ्यास कर योग को जनआंदोलन का स्वरूप दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ