जौनपुर - आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया हैं। बीतें दिनों जौनपुर के हनुमान घाट निवासी रमन सेठ ने अपने ससुराल के लोगों पर प्रताड़ित करने आरोप लगाकर जहर सेवन करके आत्महत्या कर लिया था। मृतक के द्वारा आत्महत्या से पहले एक विडियो भी बनाया गया था जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी, सास और साली पर प्रताड़ित करने आरोप लगाया था। उक्त विडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो गया
उक्त घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने आरोपी अभियुक्तों को मुखबिर की सुचना पर नगर क्षेत्र के भौराजीपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल वर्मा, विकास वर्मा, पूजा वर्मा, ज्ञान देवी तथा संध्या सेठ के रुप में हुई, जो मूलतः भदोही जनपद के ऊंज थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी थाना कोतवाली में दर्ज मु0अ0सं0-135/26, धारा 108 बीएनएस के तहत वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय भेज दिया गया।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel