जौनपुर - भाजपा नेत्री के चलती कार में लगी आग , बाल बाल बचे परिवार के लोग

जौनपुर - चलतीं कार‌ में आग लगने की सनसनीखेज घटना सामने आई है आपको बता दें कि भाजपा की महिला नेत्री राखी सिंह परिवार के साथ कहीं जा रही थी रास्ते में अचानक गाड़ी में आग लग गया हालांकि गनीमत इस बात की रही कि उक्त हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई ।


बताया जा रहा है कि उक्त कार में भाजपा की सक्रिय महिला नेत्री राखी सिंह राजपूत उनके पति संतोष सिंह और परिवार के अन्य लोग यात्रा कर रहे थें। बीच रास्ते चलतीं कार‌ में धुआं उठने लगा और यह मामला समझ में आता उसके पहले ही कार में आग फैल गई और अफरा तफरी की स्थिति बन गई । 
 
परिजनों की मानें तो यह गाड़ी उनके पति संतोष सिंह ही चला रहे थें। आग लगने पर उन्हें शीशा तोड़कर किसी तरह बाहर निकाला गया । कुछ ही देर में आग ने पूरे कार को जला खाक कर दिया ।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकालने और लोगों को बचाने में अहम भूमिका निभाई 

आग लगने के पीछे कोई तकनीकी खराबी या फिर शार्ट सर्किट माना जा रहा हैं ‌। हालांकि उसकी जानकारी विस्तृत जांच के बाद ही पता चल सकता हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ