जौनपुर - बाइक सर्विसिंग करवाकर घर लौट रहे युवक को मनबढो़ ने पीट-पीटकर ले लिया जान, आपको बता दें कि बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव में सोमवार को बाइक सर्विसिंग करवाकर घर लौट युवक पर पहले से घात लगाए लोगों ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया
बताया जा रहा है कि बदलापुर क्षेत्र के देवरिया निवासी सुमित सिंह पुत्र नीरज सिंह अपनी बाइक सर्विस करवाकर वापस आ रहा था। दोपहर लगभग 2 बजे रास्ते में कुछ मनबढ़ लोगों ने उसे रोक लिया उस पर जानलेवा हमला कर दिया
सड़क पर छोड़ गए हमलावर
उक्त घटनाक्रम के हमलावर युवक को सड़क किनारे घायलवस्था में ही छोड़ कर चलें गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सुमित सिंह को बक्शा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। और जब उसे जिला अस्पताल लाया गया तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
परिजनों में मचा कोहराम
अचानक सुमित सिंह के मौत का ह्रदय विदारक खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग भी इकठ्ठा हो गए
प्रशासन ने क्या कहा
उक्त घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी लक्ष्मण विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़कर पूछताछ किया जा रहा हैं । और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel