जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, खुटहन से लौट रहे राजेश सिंह की गई जान

जौनपुर - बिजली खंभे से बाइक के टकराने से अधेड़ व्यक्ति की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है आपको बता दें कि सरपतहा थाना क्षेत्र में मंगलवार भोर में दर्दनाक हादसे में राजेश सिंह की जान चली गई 

कैसे हुआ घटना 

बताया जा रहा है कि भटौली गांव के निवासी राजेश सिंह बीते सोमवार रात में किसी काम से खुटहन बाजार ग‌ए थें। और जब वह वापस आ रहें थें तो पट्टी नरेन्द्रपुर-पिलकिछा मार्ग पर उनकी दो पहिया गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगी बिजली के खंभे से टकरा गई। 
 
घटनास्थल पर ही गई जान 

उक्त हादसे में बाइक सवार राजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थें। घटना की जानकारी मिलते स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दिया गया , घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिवार को लोगों को घटना का जानकारी दिया और घायल को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थें लेकिन घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई। 

ऐसे में अब प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ