जौनपुर - देह व्यापार के अड्डे पर प्रशासन ने किया अचानक छापेमारी, मौके से कई महिला और पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। आपको बता दें कि थाना कोतवाली क्षेत्र वाजिदपुर उत्तरी मोहल्ले के चमारी वीर बाबा रोड पर कथित देह व्यापार का अड्डा चल रहा था।
उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता और सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अचानक छापेमारी किया जिससे इलाके में हड़कंप मच गया
बताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थी जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों के द्वारा किया जा रहा था। ऐसे में शिकायतों का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई किया गया। मौके पर मौजूद लोगों को पकड़कर पूछताछ के बाद कानून कार्रवाई प्रचलित हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thanks for visiting my channel