जौनपुर - उर्वशी सिंह को मिला नेशनल सोशल इम्पैट अवार्ड, समाजसेवा में दिया अहम् योगदान

जौनपुर - ज़िले की प्रख्यात समाजसेवी उर्वशी सिंह को लखनऊ में नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया आपको बता दें कि एडवोकेट उर्वशी सिंह अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष भी हैं आपके द्वारा सामाजिक सरोकार, रक्तदान शिविर जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया जा रहा हैं 

यह सम्मान नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड की मान्यता के साथ प्रदान किया गया।

 उक्त सम्मान समारोह इंटरनेशनल ब्लड डोनेशन एंड अवेयरनेस कैंपेन के अंतर्गत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, शहीद पथ, लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित हुआ। समारोह में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, राज्यमंत्री विरजा कुमार गोयल, संदीप बंसल सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने उर्वशी सिंह को सम्मानित किया।
 

बताया जा रहा है कि उर्वशी सिंह वर्तमान में महिला थाना जौनपुर में आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से बिखरते परिवारों को जोड़ने का कार्य भी कर रही हैं। वहीं, अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से वह लंबे समय से रक्तदान जागरूकता, जरूरतमंदों की सहायता, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता अभियानों का सफल संचालन कर रही हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद उर्वशी सिंह ने कहा कि “यह सम्मान उन सभी रक्तदाताओं को समर्पित है, जो निस्वार्थ भाव से मानव जीवन बचाने के लिए आगे आते हैं।” उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ