जौनपुर - गौ तस्कर और पुलिस के बीच हुआ मुठभेड़, चोरी की गाड़ी के साथ पुलिस ने पकड़ा

जौनपुर - पुलिस मुठभेड़ में एक युवक को घायलवस्था में गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है आपको बता दें कि सरपतहां थाना क्षेत्र के कम्मरपुर में वाहन चेकिंग किया जा रहा था। उसी दौरान एक युवक को रोकने प्रयास किया गया लेकिन पुलिस को देखकर भागने लगा और हड़बड़ाहट में गिर गया और पुलिस फायर करने जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया ।



प्रशासन की मानें तो ग्राम समोधपुर मार्ग पर कम्मरपुर पुलिया पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था। उसी दौरान एक युवक मोटर साइकिल से आता हुआ दिखाई दिया लेकिन जब वह पुलिस के नजदीक पहुंचा तो पुलिस बल को देखकर अचानक अपनी गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया लेकिन हड़बड़ाहट में वह मोटर साइकिल समेत गिर गया तो वह उठकर पैदल ही कम्मरपुर की ओर भागने लगा जब थानाध्यक्ष सरपतहां द्वारा रुकने के लिए कहा गया तो उसने पुलिस बल पर तमंचे से फायर कर दिया जिसकी गोली थानाध्यक्ष के कान के पास से होते हुए पार हो गई 

जिसके उपरांत पुलिस बल के द्वारा भी आत्मरक्षा के लिए फायर किया गया जिसमें वह घायल हो गया उसके बाएं पैर में गोली लगी कुछ देर बाद जब उक्त व्यक्ति के पास पुलिस पहुंची तो पूछताछ में उक्त युवक ने अपना नाम पंकज यादव पुत्र रुदल यादव निवासी ग्राम सारी बडौना थाना सरपतहां जौनपुर में बताया। 

प्रशासन के द्वारा बताया गया कि उक्त युवक के पास से मौके पर एक तमंचा 0.315 बोर, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटर साइकिल(UP62AK3329) जब्त कर लिया गया। मोटर साइकिल के संबंध में पंकज यादव के द्वारा बताया गया कि उक्त मोटर साइकिल अखंड नगर से चोरी किया था इसका नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था। 

 उक्त अभियुक्त को वास्ते जीवन रक्षार्थ सरकारी वाहन से ईलाज हेतु सी0एच0सी0 सुईथाकला के लिए रवाना किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 232/26 धारा 109(1) /317(2),318(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।”


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. पंकज यादव पुत्र रूदल यादव निवासी सारी बडौना थाना सरपतहा जनपद जौनपुर
 
आपराधिक इतिहास का विवरण-

1. मु0अ0सं0 447/2023 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 कोतवाली देहात गोण्डा

2. मु0अ0सं0 204/19 धारा34/392/411 भादवि सरपतहाँ जौनपुर
 
3. मु0अ0सं0 238/19 धारा 34/392/411 भादवि सरपतहाँ जौनपुर
 
4. मु0अ0सं0 13/21 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 419/420/467/468/471 भादवि सरपतहॉंजौनपुर 

5. मु0अ0सं0 229/22 धारा 3 (1) उ0 प्र0 गैगेस्टर एक्ट सरपतहां जौनपुर
 
6. मु0अ0सं0 243/19 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 सरपतहां जौनपुर 

7. मु0अ0सं0 164/24 धारा3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 325 बी0एन0एस0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 एकौना देवरिया

8. मु0अ0सं0 232/26 धारा 109(1) /317(2),318(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट  

बरामदगी का विवरण-

1. 01 तमन्चा .315 बोर
2. 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर 
3. 02 खोखा कारतूस .315 बोर 
4. 01 मो0सां0 चे0नं0 HAW128NHF15648

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ